M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा दीक्षा विश्वकर्मा का राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा दीक्षा विश्वकर्मा का राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन

हापुड़ । ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल, हापुड़ ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा दीक्षा विश्वकर्मा का चयन आगामी जूनियर एवं सब-जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप के लिए हापुड़ जनपद की टीम में हुआ है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 16 जुलाई को ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल के स्विमिंग पूल में किया गया, जिसमें जिले के कई प्रतिभाशाली तैराकों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान दीक्षा विश्वकर्मा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

अब दीक्षा 23 से 26 जुलाई 2026 तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित होने वाली चार दिवसीय जूनियर एवं सब-जूनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप में हापुड़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि पर ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने दीक्षा को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगी। विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ एवं बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page