ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, सपा प्रवक्ता की तस्वीर पर मारे जूते, लगाई आग

ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, सपा प्रवक्ता की तस्वीर पर मारे जूते, लगाई आग
हापुड़ । सपा प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया और उनकी तस्वीर पर जूते मारते हुए आग लगा दी।
शुक्रवार को ब्रहामण समाज के लोगों ने राजकुमार भाटी का पोस्टर जलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस दौरान नारेबाजी भी की गई। समाजसेवी यतेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो दिन पहले थाना हापुड़ देहात में तहरीर दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने एक तहरीर सौंपी। इसमें राजकुमार भाटी पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।











