सपा नेता की कोठी पर बुल्डोजर चलाए जाने से ख़फ़ा हुए सपा विधायक, डीएम से जताई नाराजगी

सपा नेता की कोठी पर बुल्डोजर चलाए जाने से ख़फ़ा हुए सपा विधायक, डीएम से जताई नाराजगी
हापुड़।सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव में तालाब की भूमि पर बनी सपा नेता की कोठी ध्वस्त करने के मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान घटनास्थल पर पहुंचे और विरोध जताते हुए डीएम से बात करते हुए नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव अमीपुर नंगौला निवासी सपा जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी की सरकारी तालाब पर बनी कोठी को पुलिस प्रशासन ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया था।
सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान शुक्रवार को हापुड़ ग्राम अमीपुर नंगौला निवासी सपा जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के यहां पहुंचे और
मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया।
विधायक ने हापुड़ की डीएम कविता मीना से फोन पर बात कर कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा और न्यायालय तक इस लड़ाई को लड़ेगी।











