M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बॉयलर मशीन के ब्लेड ठीक करते समय मजदूर की कटने से मौत

हापुड़। धौलाना रोड स्थित एंडस्ट्रीयल एरिया में प्लास्टिक का दाना बनाने की एक फैक्ट्री की मशीन में फंसकर कटने से मजदूर की मौत हो गई। यह देख वहां अफरा तफरी मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ददायरा निवासी नेमपाल का 26 वर्षीय बेटा रामवीर थाना वेब सिटी स्थित धौलाना रोड पर एवरो इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रामवीर गांव के रहने वाले शिवकुमार के साथ रोजाना फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए बाइक से आता था। बुधवार को रामवीर बॉयलर मशीन के ब्लेड ठीक कर रहा था। इसी बीच किसी कर्मचारी ने मशीन चालू कर दी। इससे रामवीर की कटने से मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक ने हादसे की जानकारी परिजन को दी। पुत्र की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटे को मशीन में फंसा देख पिता बेसुध होकर गिर पड़े। रामवीर की दो साल पहले ही शादी हुई थी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page