M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बेखौफ माफिया कर रहे हैं अवैध खनन, रात के अंधेरे में हो रहा है बड़े पैमाने पर भराव

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।

प्रशासन के लाख दावों के बावजूद भी क्षेत्र में मिट्टी खनन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया धरती का सीना छलनी कर प्लाटों में बड़े पैमाने पर मिट्टी का भराव कर रहें हैं।

जानकारी के अनुसार जनपद में अभी भी ऐसे खेत हैं जहां खनन हो रहा है और रात-दिन डंपर व ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी भरकर दौड़ रहे हैं। कई जगह खेत कई-कई फुट नीचे हो गये लेकिन राजस्व विभाग आंखे मूंदे बैठा है। इस बाबत लोग शिकायत भी कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार जनपद में एक ताकतवर खनन ठेकेदार के डंपर रात दिन अवैध खनन कर भराव कर रहे हैं। परमीट तीन का होनें के बावजूद एक दर्जन डंपर भर भरकर अवैध रूप से भराव किया जा रहा है। गढ़ रोड़ स्थित एल एन रोड़ पर आधी रात को खनन कर बड़े पैमाने पर भराव किया जा रहा है, परन्तु विभाग आंखें बंद कर बैठे है।



बेखौफ खनन माफियाओं की भरी गाड़ियां देहात थानाध्यक्ष की गाड़ी के आगे से गुजर रही हैं, परन्तु पुलिस फिर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।



उधर डंपर व ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी भरने का कोई मानक नहीं है। ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से सड़क बनने के साथ टूटने लगी हैं।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page