M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाली ऐतिहासिक जनाक्रोश रैली, बंगलादेश का पुतला फूंक कर बरसाए जूते, चप्पल, डंडे, बंगलादेशियो को बाहर निकाल सख्त कार्रवाई की मांग

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाली ऐतिहासिक जनाक्रोश रैली, बंगलादेश का पुतला फूंक कर बरसाए जूते, चप्पल, डंडे, बंगलादेशियो को बाहर निकाल सख्त कार्रवाई की मांग

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु)।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर सुनियोजित हो रहे अत्बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं नरसंहार के विरोध में सर्व हिन्दू समाज द्वारा गुरुवार को रैली निकाली गई। यह रैली फ्री गंज रोड़, रेलवे रोड़,गढ़ रोड़ पर पहुंची। रैली के दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विहिप जिलाध्यक्ष सुधीर चोटी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चिन्हित करके प्रताड़ित किया जा रहा है तथा हिंदू संतों एवं मंदिरों पर हो रहे हमले संपूर्ण हिंदू समाज के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से बांग्लादेश में हिंसा हो रही है उसको देखते हुए जैसलमेर के हिंदू समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन डीएम सौंपा।



ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के तख्ता पलट के बाद सत्तारुढ़ हुई सरकार के बाद से बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों विशेष कर हिंदू समाज पर चिन्हित कर हिंसात्मक हमले किए जा
रहे है, निर्दोष हिंदुओं की गिरफ्तारियां की जा रही है।



उन्हें अपनी नौकरी, व्यवसाय छोड़कर बांग्लादेश छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि बांग्लादेश की वर्तमान सत्तारुढ़ सरकार इस अमानवीय हिंसा को रोकने के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।



इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, ,पवन गर्ग,विनोद गुप्ता,मनोज कर्णवाल, भारत भूषण गर्ग, जिलाध्यक्ष सुधीर चोटी,गिरीश त्यागी,टुक्की राम गर्ग, अजय नारायण त्यागी, मनोज बाल्मीकि,रितिक त्यागी , विकास अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता,डा विपिन गुप्ता, अमित शर्मा टोनी आदि मौजूद थे।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page