बर्ड डे पर देवर व रिश्तेदार ने महिला के चेहरे पर फेंका केक , विरोध करने पर की मारपीट, 6 पर एफआईआर दर्ज

बर्ड डे पर देवर व रिश्तेदार ने महिला के चेहरे पर फेंका केक , विरोध करने पर की मारपीट, 6 पर एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में घर में भांजे का बर्ड डे मनाने के दौरान देवर व रिश्तेदार ने जबरन महिला के चेहरे पर केक फेंक दिया। विरोध करने पर महिला से छेड़खानी कर मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति सहित 6 पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 31 मार्च 2026 की रात पीड़िता के घर पर ननद के बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। केक काटने के दौरान आरोपी रिछपाल और देवर योगेश ने जबरन पीड़िता के चेहरे पर केक फेंक दिया।
महिला ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे मारपीट का निशाना बनाया। शोर सुनकर ननद आशा, डोली, दीपा, सास मोनिका और पति जुगनू भी मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन सभी छह लोगों ने मिलकर महिला के साथ बेरहमी की, उसके कपड़े फाड़े और छेड़छाड़ की।
थाना प्रभारी मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











