M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बदायूं सांसद आदित्य यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बदायूं सांसद आदित्य यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वाग दो
-दिल्ली से बदायूं जाते समय जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में मंसूरपुर फ्लाईओवर के पास किया स्वागत
हापुड़।
सपा के बदायूं सांसद आदित्य यादव का दिल्ली से बदायूं जाते समय सपा जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर फ्लाईओवर के पास फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों से देश व प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में आए दिन भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकारी कर्मचारी रिश्वत के साथ पकड़े जा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, अपहरण जैसे जघन्य अपराधों में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। योगी सरकार इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेगी।
स्वागत करने वालों में वरिष्ठ नेता एवं इफ्को निदेशक शीशपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, तेजपाल प्रमुख, संजय यादव, पूर्व चेयरमैन गफ्फार खां, ललित सिंह, दिनेश तोमर, यादईलाही कुरैशी, शालू जौहरी, हसीन चौधरी, अफजाल, ब्रजेश कश्यप, बुद्धप्रकाश, मुन्नी यादव, अंजू सिंह, यूनूस, मदनपाल, हिमांशु राणा व हाजी सगीर शामिल रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page