M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

हापुड़। सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती महंगाई के विरोध में एक विशाल विरोध प्रदर्शन अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा हापुड़ से प्रारंभ होकर नगरपालिका परिषद होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने *“मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में”*, *“महंगाई की मार, नहीं सहेगा परिवार”* जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। महिलाओं ने अपने हाथों में कटोरा एवं थाली लेकर विरोध जताया तथा थाली बजाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल एवं सी०एन०जी० और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि की जा रही है। इससे पहले व्यवसायिक गैस सिलेंडर तथा 5 किलो वाले गैस सिलेंडरों के दामों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी की गई थी। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित आम जनता की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। जिससे गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग एवं छोटे व्यापारियों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि*
कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज हर वर्ग महंगाई से परेशान है। रसोई का बजट बिगड़ चुका है, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी और आम जनमानस के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
*वहीं कांग्रेस शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि*
देश और प्रदेश की जनता आज महंगाई से त्रस्त है। भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन जनता को राहत देने का कोई कार्य नहीं कर रही। महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है, युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और गरीब व्यक्ति दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी और महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा तथा बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दाम कम करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, खुशनूद अली, ब्लॉक अध्यक्ष सरला देवी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका शर्मा, विचार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, SC ST प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, कुसुमलता, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वी.सी.शर्मा, लाल बहादुर, सभासद सुशील शास्त्री, जस्सा सिंह, विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन एड. रघुवीर सिंह, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक मोघे, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी अफजाल आढ़ती, मास्टर शहरयाब, निसार खान, देवेंद्र जयंत, कादिर मिन्ना, पवन कौशिक, अजीम अहमद, सतेंद्र शर्मा, मुरसलीन चौधरी, डॉ फराहीम, संजय छाबड़ा, जावेद चौधरी, शाकिर अली, राजेंद्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, सुखपाल गौतम, यशपाल ढिल्लोर, , पदम सहानी, डालचंद सिंह, कय्यूम सलमानी, हर्ष कुमार सिरोही, प्रवीन शर्मा, आई.सी. शर्मा,मोहमद अनस, वसीम अकरम, शफीक अहमद, संदीप कुमार, ऋषिपाल सिंह, दीपक कुमार, रईस अन्नू, सुशील कश्यप, सचिन कुमार, एडवोकेट फुरकान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page