M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बंद मकान में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

हापुड़ ।

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सादल्लापुर लोदी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी सहित कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित संजीव कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

संजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग दस बजे वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के निधन पर गया था। वहां पहुंचने पर पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर के बाहर एक युवक खड़ा है, जो खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताता
है। कुछ समय बाद जब संजीव वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। चोरी की घटना से हतप्रभ होकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

संजीव ने बताया कि चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और पच्चीस हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। इस घटना से गांव में भय और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द इस घटना का पर्दाफाश किया जाए। नानपुर चौकी प्रभारी सुमित मलिक ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page