बंद मकान में चोरों ने की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक मौहल्ले में बंद मकान में चोरों ने घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला छोटे के बाजार निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई अर्जुन सिंह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और वहीं रहते हैं। अर्जुन के दोनों बच्चे गढ़ में ही विक्रम सिंह के साथ रह रहे हैं।
पिछले दो दिनों से अर्जुन का मकान बंद पड़ा था और बच्चे विक्रम के घर सो रहे थे। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि कमरे अस्त व्यस्त पड़े हैं।अलमारी और सेफ के ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में एक गले का सेट, एक अंगूठी, दो लोंग
और करीब दस हजार रुपये नकद शामिल हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











