फर्जी कंपनी में निवेश के नाम पर 39.60 लाख की ठगी, डॉक्टर से 28 लाख का और निवेश कराया

फर्जी कंपनी में निवेश के नाम पर 39.60 लाख की ठगी, डॉक्टर से 28 लाख का और निवेश कराया
‘मोबिक्रि’ कंपनी में 8-10% मुनाफे का झांसा, 2030 तक सुरक्षा का दिया भरोसा; डिग्री पर लोन भी कराया, एसपी के आदेश पर केस दर्ज
हापुड़। साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर पिलखुवा के एक व्यक्ति से 39.60 लाख रुपये ठग लिए। पहले भरोसा जीतने के लिए कुछ रकम वापस की, फिर डिग्री पर लोन कराकर 28 लाख रुपये का और निवेश करा लिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्त की कंपनी बताकर फंसाया
मोहल्ला पुरा निवासी सरताज अजीज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उनकी मोहित नाम के व्यक्ति से फोन पर बात हुई। मोहित और उसके साथियों ने ‘मोबिक्रि’ नाम की फर्जी कंपनी में निवेश पर हर महीने 8 से 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया। मोहित ने बताया कि कंपनी उसके दोस्त की है और 2030 तक निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। झांसे में आकर सरताज ने 2024 में 10 लाख रुपये निवेश कर दिए।
लोन कराकर 28 लाख और लिए
भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने शुरुआत में सरताज के कुछ रुपये वापस कर दिए। इसके बाद 2025 में उनकी डिग्री पर लोन कराया और 28 लाख रुपये का और निवेश करा लिया। आरोपियों ने अन्य चिकित्सकों को भी इस फर्जी कंपनी से जोड़ा।
अलग-अलग खातों से आया भुगतान
कुछ समय बाद सरताज को शक हुआ कि भुगतान सीधे कंपनी से न आकर अलग-अलग खातों से हो रहा है। शुरुआत में सिर्फ एक बार भुगतान मिला। पिछले 10 से 12 महीनों से कोई भुगतान नहीं हुआ। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
थाना प्रभारी मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।












Just checked out 82jlcom It’s got some interesting stuff happening I’m definitely keeping an eye on 82jlcom
Bingopluscom eh? Had a flutter on ebingo there yesterday Pretty slick setup I think I’ll be back ebingo
Oi pessoal f12betbrazil is the word The site’s got a real Samba vibe and the odds aren’t bad either Worth a look if you’re feeling lucky f12betbrazil