M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रेमिका के लिए पत्नी को जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप ,दी तहरीर

प्रेमिका के लिए पत्नी को जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप ,दी तहरीर

हापुड़ ‌ । थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से प्रेम संबंध के चलते उसे जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थानें में तहरीर दी है।‌

सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति चंडीगढ़ में रहकर काम करता है। उसके किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं, जिससे शादी करने के लिए आरोपी उस पर तलाक लेने का दबाव बना रहा है। तलाक देने के लिए उसने साफ मना कर दिया। जिसके बाद से जब भी उसका पति गांव आता है, तो बिना कारण अभद्रता
और पिटाई करता है।

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे मारने की कोशिश की, जिस कारण उसे अस्पताल में उपचार कराना पड़ा, तब कहीं जाकर उसकी जान बची। पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page