HapurNewsUttar Pradesh
प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया शारीरिक शोषण, अब शादी से किया इंकार

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही एक युवक पिछले तीन वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा,जिसके चलते वह उसके झांसे में आ गई। आरोप है कि इस दौरान कई बार काल उसका यौन शोषण किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











