M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायक क्रांतिकारी पंडित मंगल पांडे की मनाई जयंती, चित्र पर अर्पित किए पुष्प

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायक क्रांतिकारी पंडित मंगल पांडे की मनाई जयंती, चित्र पर अर्पित किए पुष्प

हापुड़ । कांग्रेस जन दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने आजादी के महान नायक पंडित मंगल पांडे की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने महान नायक मंगल पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने मंगल पांडे को याद करते हुए कहा कि मंगल पाण्डेय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में मंगल पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मंगल पांडे ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में मंगल पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में सन् 1984 में एक डाक टिकट जारी किया गया। तथा मंगल पांडे द्वारा गाय की चर्बी मिले कारतूस को मुँह से काटने से मना कर दिया था,फलस्वरूप उन्हे गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई थी। कांग्रेस जनों ने मंगल पांडे के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का प्रण लिया।

इस दौरान अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, विधि विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट, जिला प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, I C शर्मा, डॉक्टर पदम सिंह, खुर्शीद आलम, कारी शौकत, कपिल शर्मा, प्रवीण शर्मा, हरीश गर्ग, विक्की शर्मा, अनुज कुमार एडवोकेट, पंकज शर्मा, गौरव गर्ग, निसार अहमद, जितेंद्र नागर, मेजर शौकीन चौधरी, शादाब सैफी, जितेंद्र सिंह, भरतलाल शर्मा, यशपाल ढिल्लो, धर्मेंद्र कश्यप, सुबोध शास्त्री, राहुल शर्मा, राकेश सिंह तो उन्हें जमील अहमद, अनमोल शर्मा, अनूप कर्दम, गोपाल भारती आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे.!

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page