पिलखुवा निवासी कांस्टेबल की बीमारी के चलते हुआ निधन, पुलिसकर्मियों में शोक की लहर

हापुड़।
पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी गांव निवासी सिपाही की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। सिपाही अवनीश ने जीएस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अवनीश की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शौक की लहर है।
पिलखुवा निवासी अवनीश यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। वर्तमान में जनपद शामली में वह ड्यूटी पर थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में लगातार उनका उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें जीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अवनीश वर्ष 2011 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। बीमारी के बावजूद वह लगातार ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार को अवनीश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार व ग्रामीणों में कोहराम मच गया।











