M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नेशनल हाईवें पर अधजली हालत में मिला शव दिल्ली के कपड़ा व्यापारी का निकला, सिर में गोली मारकर हत्या कर जलाया गया था शव

नेशनल हाईवें पर अधजली हालत में मिला शव दिल्ली के कपड़ा व्यापारी का निकला, सिर में गोली मारकर हत्या कर जलाया गया था शव

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र के नेशनल हाईवें-9 पर अधजली अवस्था में मिलें शव की शिनाख्त दिल्ली के कपड़ा व्यापारी के रुप में हुई। बदमाशों ने व्यापारी के सिर में गोली मारकर हत्या कर शव को जलाया था

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवें-9 पर सड़क किनारे स्थित गांव सिखेड़ा के पास 13 जनवरी को एक युवक का जला हुआ शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव की शिनाख्त मिटाने के लिए हत्यारोपियों ने पेट्रोल डालकर शव जला दिया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के थानों में पोस्टर जारी किए थे। बुधवार को दिल्ली के कबीर नगर थाना वेलकम निवासी युवक ने थाने पहुंचकर मृतक के जूते और एक जींस के टुकड़े से उसकी
शिनाख्त अपने भाई नासिर के रूप में की। युवक ने बताया कि नसीर दिल्ली के कबीर नगर में रहकर कपड़े का व्यापार करता था। 12 जनवरी को रात में खाना खाने के बाद वह घर से घूमने निकला था। जिसकी अज्ञात हमलावरों ने अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या की और शव हाईवे किनारे फेंककर जला दिया।

सिंभावली पुलिस ने बताया गया है कि मृतक मूलरूप से बदायूं जिले के थाना वजीरगंज के गांव का रहने वाला है। वह 20 साल पहले परिवार के साथ दिल्ली के कबीरनगर में आकर रहने लगा था। मृतक की चार लड़‌कियां हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि हाईवे किनारे मिले दूसरे शव का भी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page