M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नेशनल हाईवें-334 पर कैंटर टैक्टर ट्राली से भिड़कर खाई में पलटा,कैंटर चालक की मौत

नेशनल हाईवें-334 पर कैंटर टैक्टर ट्राली से भिड़कर खाई में पलटा,कैंटर चालक की मौत

, हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवें–334 स्थित गांव ददायरा के पास गुरुवार सुबह धान के बोरों से भरा कैंटर के चालक ने हाइवे किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान कैंटर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना में कैंटर के क्लीनर की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गुरुवार सुबह हापुड़ से धान के बोरे लेकर एक कैंटर मेरठ जा रहा था, तभी
नेशनल हाईवे- 334 स्थित गांव ददायरा के पास पहुंचने पर अचानक चालक का नियंत्रण कैंटर पर नहीं रहा। इस कारण कैंटर हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इसी बीच कैंटर पलट कर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में कैंटर के क्लीनर नागपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में
हापुड़ के गांव चमरी निवासी शेखर कैंटर चालक घायल हो गया, जबकि क्लीनर नागपाल (30) की मौत हो गई।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। मृतक में घायल के परिजन को सूचना दी। कैंटर व ट्रैक्टर- ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page