M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

नेशनल हाईवे- 9 पर स्कूली बस में शॉर्ट सर्किट से इंजन में उठा धुंआ , 28 स्टूडेंट्स को बचाया गया

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर सोमवार को स्कूल से स्टूडेंट्स को लेकर जा रही एक स्कूली बस में इंजन से शार्ट सर्किट होने से हल्की आग लग गई। जिससे इंजन से धुआं निकलने लगे। घटना से बस में बैठे 28 बच्चों में हड़कंप मच गया। बस ड्राइवर ने साइड में बस रोककर राहगीरों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बस से उतरवाया , जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित देख लोगों का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के रजनी विहार स्थित कोहिनूर पब्लिक स्कूल की बस 28 स्टूडेंट्स को परीक्षा के बाद घर छोड़ने जा रही थी, तभी पिलखुवा बस स्टैंड के पास बस में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने लगा और हल्की आग लग गई।बस में मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थिति बिगड़ती देख बस चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। इसके बाद बस में बैठे 28 बच्चों को राहगीरों की मदद से जल्दबाजी में नीचे उतारा गया। घटना के दौरान वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस और बस अड्डा चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बस को किनारे करवाया और भीड़ को हटाया। इस दौरान एलिवेटेड पुल के नीचे बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस और यातायात कर्मियों ने तुरंत सुचारु कर दिया।

थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं और हल्की आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


30 Comments

  1. This is really helpful. I shared this with my colleagues and they loved it too. I’ve shared this on my social media already. By the way, check out 开云体育 for more related content. Thanks again for sharing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page