HapurNewsUttar Pradesh
नेशनल हाईवे- 9 पर सब्जियों से भरी गाड़ी पलटी, बाल बाल बचे लोग

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह सब्जी लेकर जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार गढ़ की तरफ से बुधवार सुबह एक छोटी गाड़ी सब्जी लेकर गढ़मुक्तेशर से दिल्ली की तरफ जा रही थी, तभी नेशनल हाईवे- 9 पर बाबूगढ़ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वहां से गुजर रहे लोग व वाहन बाल बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ी को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।











