नेशनल हाईवे- 334 पर तेज रफ्तार कैंटर ने बस में पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर सहित चार घायल , श्रद्धालुओं को लेकर फिरोजाबाद से मां वैष्णों देवी जा रही थी बस

नेशनल हाईवे- 334 पर तेज रफ्तार कैंटर ने बस में पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर सहित चार घायल , श्रद्धालुओं को लेकर फिरोजाबाद से मां वैष्णों देवी जा रही थी बस
हापुड़:
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 334 पर सोमवार तड़के फिरोजाबाद से मां बैष्णों देवी के दर्शनों के लिए जा रही बस में एक तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से नीचे उतार अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में ट्रैफिक जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक बस श्रद्धालुओं को लेकर जम्मू जा रही थी, जैसे ही बस हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम इमटोरी स्थित कोल्ड स्टोर के निकट सुबह तीन बजे पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक कैंटर ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी । जिससे बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों व वाहन चालकों ने रूककर पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से नीचे उतार अस्पताल भिजवाया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया और जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मथुरा निवासी कैंटर चालक सोनू , फिरोजाबाद निवासी श्रद्धालु सुखवीर (55 ), सुदामा (68 ) और रामशरण भी घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।











