M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नगर पालिका की बड़ी लापरवाही: लाखों लीटर पानी सड़क पर बहा, जनता रही परेशान ,पंप आपरेटर पर शराब के नशे में रहने का आरोप

नगर पालिका की बड़ी लापरवाही: लाखों लीटर पानी सड़क पर बहा, जनता रही परेशान ,पंप आपरेटर पर शराब के नशे में रहने का आरोप

हापुड़। नगर पालिका क्षेत्र के आवास विकास में पालिका की लापरवाही के चलते पेयजल लाइन का वाल्व खराब होने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बहने से जलभराव हो गया, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। उधर लोगों ने पंप आपरेटर पर शराब के नशे में ड्यूटी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की हैं।

जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी के मुख्य चौराहे पर नगर पालिका की पानी की टंकी लगी हुई है। इस टंकी की पाइपलाइन का वाल्व खराब हो गया। वाल्व को ठीक करने के लिए पालिका के जलकल विभाग के अधिकारियों ने पानी की टंकी खाली की । जिससे सड़क पर पानी बहने से चौराहा और आसपास की सड़कों पर
जलभराव हो गया। इस कारण यहां से गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेषकर, दोपहिया और पैदल चलने वाले लोग परेशान हुए। वहीं, पेयजल आपूर्ति शाम तक बंद रही। इसके चलते
लोगों ने हैंडपंपों का सहारा लिया।

लोगों को कहना था कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते दो दिन से सड़कों पर पानी बह रहा है। पंप आपरेटर शराब पीकर ड्यूटी देते हैं।

ईओ मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। वाल्व खराब हो गया था। वॉल्व को सही कराने के लिए टंकी खाली कराई गई थी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page