धागा फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 84 हजार लूटे

धागा फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 84 हजार लूटे
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव झड़ीना स्थित स्पिनटेक्स प्राइवेट लिमिटेड धागा फैक्ट्री में सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 84 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
गाजियाबाद निवासी फैक्ट्री मालिक शुभ जिंदल ने बताया कि वेतन वितरण के कुछ ही घंटे बाद सोमवार देर रात करीब एक बजे हथियारों से लैस बदमाश फैक्ट्री परिसर में घुस आए। बदमाशों ने फैक्ट्री मैनेजर कपिल गिरि के केबिन से 48 हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों से भी करीब 36 हजार रुपये नकद छीन लिए। सूचना पर फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











