M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

धर्मकांटे में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर फ्लोर मिल संचालक को लाखों रुपए का चूना लगाने वालें दो ठग गिरफ्तार, भेजा जेल

धर्मकांटे में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर फ्लोर मिल संचालक को लाखों रुपए का चूना लगाने वालें दो ठग गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़। देहात थाना पुलिस ने धर्मकांटे में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर फ्लोर मिल संचालक को लाखों रुपये का चूना लगाने के मामले में मथुरा के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।

यह चिप धर्म कांटे पर वजन को 40 फीसदी तक बढ़ा देती थी। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक चिप, धर्म कांटे की रसीदें व दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की गई हैं। पुलिस गैंग के अन्य शातिरों की तलाश में जुटी है।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जरौठी रोड स्थित शिवा फ्लोर मिल के संचालक विनीत अग्रवाल ने पुलिस से शिकायत की थी कि कुछ शातिर उन्हें माल बेचने के नाम पर चूना लगा रहे हैं। लगातार कुल खरीदे गए गेहूं का वजन कम निकल रहा है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। जांच के आधार पर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने टीम के साथ दो शातिरों को जरौठी फ्लोर मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया।



आरोपियों की पहचान गोपाल व योगेश निवासी राया जनपद मथुरा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन
दोनों ने एक दिन फ्लोर मिल में गेहूं बेचने की पूछताछ करने के दौरान यहां के धर्म कांटे के फ्लोर में एक इलेक्ट्रिक चिप चुपके से चिपका दी थी।



यह चिप धर्म कांटे की सूई को प्रभावित करती थी और ट्रॉली में भरे हुए गेहूं के वजन को 40 फीसदी तक बढ़ाकर बताती थी। उदाहरण के तौर पर यदि ट्राली में 100 क्विंटल गेहूं भरा होता था तो कांटा 140 दर्शाता था।



पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से फ्लोर मिल संचालक को घाटा पहुंचा रहे
थे। मिल संचालक को इसका एहसास काफी दिनों तक इसलिए नहीं हुआ क्योंकि उनके खुद के कांटे पर ही इसे तोला जाता था।



लगातार घाटा होने के बाद उन्होंने अपने यहां आने वाले अनाज का पास ही स्थित गोविंद धर्म कांटे पर वजन कराया तो उन्हें अपने कांटे की कमी का पता चला और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।



आसपास के क्षेत्र में गैंग सक्रिय होने की संभावना



पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग आसपास के जिलों में सक्रिय है। इस गैंग में आठ से अधिक लोग शामिल हैं। संगठित रूप से आरोपी इस तरह के अपराध को अंजाम देकर लोगों को लाखों का चूना लग रहे हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में कुछ नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस इन इलेक्ट्रॉनिक चिप की भी जांच करा रही कि आखिर यह चिप किस प्रकार से धर्म कांटे को प्रभावित करती है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


3 Comments

  1. Yo, anyone ever heard of wim44? Just giving it a go. Interface is clean and easy to navigate. Hoping for some decent payouts. Will update if I hit anything big wim44.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page