M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दो युवतियों अलग अलग घर से लाखों रुपए के जेवरात व नगदी लेकर हुई फरार

दो युवतियों अलग अलग घर से लाखों रुपए के जेवरात व नगदी लेकर हुई फरार

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर खादर के गांव में 14 जनवरी को गांव से किशोरी और युवती को गांव के ही युवकों पर बहलाकर ले जाने और नकदी व जेवर साथ ले जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि फरवरी माह में उनकी बेटी की शादी है। जिसकी शादी के खर्च के लिए उन्होंने गांव के जंगल में स्थित अपनी कृषि भूमि बेची थी। जमीन बेचने के बाद – मिली चार लाख 15 हजार रुपये की धनराशि घर में रखी हुई थी। इसके अलावा बेटी की शादी के लिए तैयार कराए गए लाखों रुपये के आभूषण भी अलमारी में ही रखे थे।
पीड़ित का कहना है कि 14 जनवरी को उनकी बेटी को गांव निवासी युवक बहलाकर ले गया। आरोपी के बहकाने में आकर अपने साथ घर में रखी नकदी और जेवर भी ले गई है।

इसकी जानकारी मिलने पर वह आरोपी युवक के घर पहुंचे। जहां युवक के परिजनों ने अभद्रता की। शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं, दूसरी घटना में गांव की 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने गांव के ही युवक पर उनकी बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी घर से 35 हजार रुपये और जेवर अपने साथ ले गई है। इस मामले में भी पीड़ित ने आरोपी के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. Hey! This is kind of off topic but I need some help from an established blog. Is it hard to set up your own blog? I’m not very techincal but I can figure things out pretty quick. I’m thinking about creating my own but I’m not sure where to begin. Do you have any tips or suggestions? With thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page