M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद, विधवा महिला ने मारपीट और अभद्रता का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर

दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद, विधवा महिला ने मारपीट और अभद्रता का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में दुकान पर कब्जे को लेकर एक विधवा महिला से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता मनोरमा  निवासी नंदपुर ने बताया कि उसकी नंदपुर ठेके के पास मेन रोड पर 5 दुकानें और एक हाल है। आरोप है कि 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के ही कुछ लोग उसकी दो दुकानों में जबरन सामान रखकर ताला लगाने लगे।

महिला का आरोप है कि जब उसने और उसकी दो नाबालिग बेटियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट की। महिला ने तहरीर में कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।तहरीर में महिला ने मुन्नी , हरवीर, मेघराज उर्फ भोलू, सोमपाल , डोली निवासीगण नंदपुर को नामजद किया है।

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page