M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दहेज में 35 लाख खर्च के बाद भी विवाहिता से मारपीट कर देवर पर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

दहेज में 35 लाख खर्च के बाद भी विवाहिता से मारपीट कर देवर पर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़ ‌ । थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक महिला ने दहेज में 35 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद भी दहेज के लिए मारपीट कर देवर पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

पिलखुवा के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि 18 जून 2023 को जिला गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव नेकपुर निवासी जावेद पुत्र आकिल के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह हुआ था। निकाह में पिता ने अपनी हैसियत अनुसार 35 लाख रुपये का दहेज दिया था। निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।

एक गाड़ी और बीस तौले सोने की मांग करने लगे। 19 जून को पति जावेद ने जबरदस्ती संबंध बनाए थे। जिसकी शिकायत सास और ससुर से की थी। 1 अक्टूबर 2023 को पति जावेद घर छोड़कर चले गए थे। जिसके बाद 2
अक्टूबर को ससुराल पक्ष के लोग घर आए और गलती मान कर वापस अपने साथ लेकर चले गए थे।

देर रात को देवर पति की गैर मौजूदगी के कमरे के अंदर घुसा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। पति जावेद से शिकायत करने के बाद सास, ससुर, पति, देवर, ननद से जान से मारने की नियत से गला दबा दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी।



पीड़िता ने बताया कि मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर ससुराल पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page