M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

डीएम ने गंगा मेले में संचार व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश

हापुड़।
जनपद के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में लग रहे कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले तैयारियों का जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन जायजा लिया जा रहा है। सोमवार को डीएम ने गंगा मेले में बने कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मेले में संचार व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये। गंगा मेले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 1200 सफाई कर्मचारी तैयार रहेंगे।
आपको बता दें,कि गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में पौराणिक महाभारतकालीन कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन प्रतिवर्ष जिला प्रशासन व जिला पंचायत द्वारा किया जाता है। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा एक माह पूर्व से शुरू कर दी गई है। मेले में गंगा स्नान करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा राजस्थान,पंजाब,हरियाणा व दिल्ली से करीब 20 से 25 लाख श्रद्घालु आते है। इस बार मेले में 35 से 40 लाख श्रद्घालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा मेले की तैयारी युद्घ स्तर पर कराई जा रही है।
सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गढ़ गंगा मेले में पहुंचकर वहां बने कंट्रोल रूम की व्यवस्था का जायजा लेकर मेले में संचार व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये,इसके अलावा मेले में लगी दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को खाने की गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये।
वहीं अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि गंगा मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णजय प्रतिबंध रहेगा। गंगा मेले में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जायेगा। मेले में सफाई व्यवस्था के लिए 1200 सफाई कर्मचारी 24 घंटे तैयार रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुपालन में गंगा घाटों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी,जिला पंचायत का प्रयास है,कि मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े,इसके लिए जिला पंचायत द्वारा युद्घ स्तर पर मेले की तैयारी कराई जा रही है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page