ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक पर एक ट्रैन की चपेट में आने से युवती की कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दोमयी फाटक के पास मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में युवती आ गई। ट्रेन के लोको पायलट ने हादसे की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी।
इसके बाद रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के पिता मामचंद और रिश्ते के भाई रितेश ने शव की पहचान सुनीता के रूप में की। परिजनों के अनुसार, सुनीता हादसे से करीब एक घंटे पहले घर से किताब लेने बाजार के लिए निकली थी। परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे पुलिस सभी











