M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जी0एस0 विश्वविद्यालय में स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान की शुरूआत, स्वस्थ नारी ही शशक्त परिवार का आधार, एक दिन भारत ही होगा विश्व गुरु -नरेंद्र कश्यप

जी0एस0 विश्वविद्यालय में स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान की शुरूआत, स्वस्थ नारी ही शशक्त परिवार का आधार, एक दिन भारत ही होगा विश्व गुरु -नरेंद्र कश्यप

पिलखुवा ।जी एस विश्विद्यालय में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्वस्थ नारी शशक्त परिवार के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण दिव्यांगजन सशक्तिकरण व विशिष्ट अतिथि श्री नरेश तोमर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद नागर, ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रमुख सौरभ जायसवाल रहे। अभियान में विश्वविद्यालय के चिकित्सक, नर्सिग स्टाफ एवं छात्राआंे, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में उनके सशक्तिकरण का संदेश देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के मुख्य अतिथि व मंचासीन गणमान्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त नारी है और सशक्त नारी ही परिवार व समाज की प्रगति का आधार बनती है। उन्होंने बताया हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आज देश के राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी महिला है और अपने दायित्व का निर्भाहन बहुत ही जिम्मेदारी से कर रही है, वो दिन दूर नहीं जब हर तीसरी लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा सदस्य महिला होंगी और भारत विश्व गुरु होगा।
अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा आज देश भर में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा है, जी एस ऐसे कार्यक्रम में प्रतिभाग करके समाज को न केवल अग्रसर रहता है अपितु समाज को अच्छी शिक्षा एवं चिकित्सा दे रहा है।
विश्वविद्यालय की सीनियर वाईस प्रेसिडेंट शशी शर्मा ने कहा में मोदी जी की माता को प्रणाम करती हो जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया, जो देश को बहुत तेजी से ऊंचाइयों पर ले जा रहे है , साथ ही उन्होंने अपनी सासु माँ का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनके पति गंगा सरण शर्मा को जन्म दिया। उन्होंने कहा आज जी एस विश्वविद्यालय आप की दूरदर्शी सोच का ही फल है , जिससे समाज और आसपास के लोगो को लाभ मिल रहा है।
अभियान के दौरान महिलाओं को पोषण प्रसवपूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल, स्तन एवं गर्भाशय कैंसर की जाँच, मानसिक स्वास्थ्य और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क परामर्श और जांच भी की।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गंगाशरण शर्मा जी, वाइस प्रेसीडेन्ट श्री अंकुर शर्मा जी, प्रो0 वाइस चासंलर डा0 रूपाली शर्मा जी, सी0ओ0 डा0 नेहा गोयल जी, जी एस आयुर्वेद निदेशक श्रीमती सोनाली शर्मा, डीन डा0 प्रदीप गर्ग, एम0एस0 डा0 सुरेन्द्र कुमार, उपनिदेशक मनोज शिशौदिया, सुमित सिंह, एस0एन0 सिंह, नवनीत भारद्वाज, अनुराग शर्मा, शशिप्रभा शर्मा सहित समस्त विभागाध्यक्ष एवं फैक्ल्टी सदस्य उपस्थित रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page