M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिला प्रशासन ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा सकुशल संपन्न कराने को कसी कमर,5 जून को मुख्य गंगा स्नान,करीब पांच लाख श्रद्घालुओं के आने का अनुमान

जिला प्रशासन ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा सकुशल संपन्न कराने को कसी कमर,5 जून को मुख्य गंगा स्नान,करीब पांच लाख श्रद्घालुओं के आने का अनुमान

-डीएम,एसपी ने ब्रजघाट का भ्रमण का तैयारियों का जायजा लिया

-डीएम एसपी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

हापुड़।

गुरुवार 5 जून को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। अधिकारियों ने मेले में करीब पांच लाख श्रद्घालुओं के आने का अनुमान लगाया है। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से गंगा मेले में आने वालों पर नजर रखी जायेगी। जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ तीर्थ नगरी ब्रजघाट का भ्रमण कर मेले की तैयारियों का जायजा लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।



प्रतिवर्ष जून माह में ज्येष्ठ दशहरा पर्व मनाया जाता है। दशहरा पर्व में जनपद के गढ़ व ब्रजघाट स्थित गंगा नदी में स्नान करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान आदि राज्यों से श्रद्घालु अपने वाहनों से आते है। श्रद्घालुओं द्वारा मुख्य स्नान की पूर्व संध्या से गढ़ व ब्रजघाट गंगा नदी के किनारे अपना डेरा डालने लगते है। गंगा स्नान करने आये श्रद्घालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े,इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबन्ध किये जाते है।



कल गुरुवार 5 जून को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व मनाया जायेगा। इस बार मेले में 5 लाख से अधिक श्रद्घालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मेला स्थल पर श्रद्घालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक प्रबन्ध किये जा रहे है।



जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने ज्येष्ठ दशहरा गंगा मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किये है। मजिस्ट्रेटों को उन्होंने गढ़ व ब्रजघाट पर मेला स्थल पर तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही कहा कि मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मेले से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ले।



अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जायेगी। सिविल पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल भी तैनात रहेगा। इसके अलावा जाम की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।



पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व संपन्न कराने के लिए तीर्थ नगरी ब्रजघाट को जोन व सेक्टरों में विभाजित की है। श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए दूसरे जनपदों से पुलिस मंगाकर तैनात किया जायेगा।



उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा मेले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी,इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मी श्रद्घालुओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा कई स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाया गया है। ड्रौन कैमरे व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेला स्थल पर कड़ी नजर रखी जायेगा।



गौरतलब है,कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर राष्टï्रीय राजमार्ग -9 पर तीन जून की दोपहर 12 बजे से 6 जून की रात्रि तक भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया है। जिससे में मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page