M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जयमाला के दौरान दूल्हे ने किया दुल्हन को किस, तो बारातियों और घरातियों में हुई मारपीट,बारात लौटी

हापुड़:अशोक नगर कॉलोनी में सोमवार की देर शाम को शिवनगर से आई बारात में उस समय हंगामा हो गया जब जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया। इसके बाद बारातियों और घरातियों में पहले कहासुनी हुई और फिर मामला लाठी डंडों तक पहुंच गया। इससे दोनों ही पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि सवेरे दुल्हन अपने परिवार के लोगों का विरोध कर खुद ही रिक्शे पर सवार होकर लड़के के घर पहुंच गई और अड़ गई कि मै तो यहीं शादी करुंगी और इसी लड़के के साथ रहूंगी। बाद में लड़की पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और इस बात पर सहमति बनी की दोनों की शादी दुबारा से कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के अशोकनगर में मोहल्ला सुभाष नगर व शिवनगर से दो सगी बहनों की बारात आई थी। बड़ी बहन का विवाह सकुशल संपन्न हो गया था। शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि छोटी बहन की शिवनगर से आई बारात में दुल्हे ने जयमाल के दौरान दुल्हन को किस कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और दोनों पक्षों में कहासनी हो गई। मारपीट के बाद लड़के पक्ष के लोग बिना शादी किए ही लौट गए।

सवेरे लड़की पहुंची रिक्शे में लड़के के घर-
बताया गया है कि बारात जाने के बाद ही लड़की अपने घर वालों से इस बात पर अड़ गई कि वह तो वहीं शादी उसी लड़के से करेगी। जब उसके परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वह खुद ही रिक्शे पर सवार होकर लड़के के घर पहुंच गई। उसने वहां से अपने परिवार के विरोध के बावजूद शादी करने के बात कहीं। बाद में लड़की पक्ष के लाेग भी वहां आ गए। लड़के-लड़की की जिद के आगे दोनों परिवारों को झुकना पड़ा। हालांकि इस बात पर सहमति बनी की दोनों की शादी का दुबारा से पूरे विधिविधान के साथ ही होगी। जिसके बाद लड़की अपने घर लौट आई।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्यवाही की है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page