M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद में नए उघोगों की स्थापना के लिएअधिकारी उघमियों को करें सहयोग, उघमियों की समस्याओं का समाधान तत्काल हो-सीडीओ प्रेरणा सिंह

हापुड़ (अमित अग्रवाल)।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्योग बंधु की बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए सर्वप्रथम निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के संबंध में गहन समीक्षा की जिसमें पाया कि जनपद में निवेश मित्र पोर्टल पर विभिन्न विभागों में 07 प्रकरण लंबित पाए गए। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निवेश मित्र पोर्टल उद्यमियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। अतः सभी संबंधित अधिकारी इस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले प्रकरणों में गहनता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय अवधि के भीतर प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित करें ताकि जनपद के उद्यमियों को सरकार की मंशा के अनुरूप लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमी संगठनों से जुड़े हुए समस्त प्रतिनिधियों की समस्याओं को बहुत ही गहनता के साथ अनुश्रवण किया।मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमी प्रतिनिधियों के द्वारा उद्योगों से जुड़ी हुई जो समस्याएं आज उद्योग बंधु की बैठक में रखी गई हैं संबंधित विभागीय अधिकारी गण अभियान चलाकर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के संबंध में जो आवेदन पत्र उद्यमियों के द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे हैं सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा उन पर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक उद्योगों का संचालन संभव हो सके। इस अवसर पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर अनवरत रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर स्तर पर विशेष प्रयास सुनिश्चित किए जाएं ताकि सभी उद्योग अनवरत रूप से संचालित हो सके उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से यह भी कहा कि उद्यमियों के सम्मुख विद्युत के संबंध में आने वाली समस्याओं का निराकरण तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करें। बैठक का सफल संचालन उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र के द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उद्यमियों की नाले एवं नालियों की सफाई ना होने, विद्युत जर्जर तार , जर्जर पोल की समस्या का प्रमुखता से निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके द्वारा स्वयं मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपायुक्त उद्योग, संबंधित अधिकारियों के अलावा उद्यमी प्रतिनिधियों ललित छावनी वालें,मनीष नीटू,अमन गुप्ता, दीपांशु गर्ग व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page