छात्राओं से अश्लील बातें करने के आरोपी सहित दो शिक्षकों को बीएसए ने किया निलंबित

छात्राओं से अश्लील बातें करने के आरोपी सहित दो शिक्षकों को बीएसए ने किया निलंबित
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के स्कूल में छात्राओं से अश्लील बातें करने के आरोपी सहित फर्जी प्रमाणपत्र प्रत्र प्रस्तुत करने वाले दो शिक्षकों को बीएसए ने निलम्बित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के न्याजपुर खैय्या स्थित स्कूल शिक्षक फरमान को छात्राओं की शिकायत पर अश्लील बातें करने की जांच के उपरांत आरोप सही पाए जाने पर निलंबित किया गया है।
उधर प्राथमिक विद्यालय अध्यापक झड़ीना के सिद्धार्थ कुमार व आशीष चौहान की ड्यूटी गढ़मुक्तेश्वर के लाला बाबू रितु तोमर, बैजल मेमोरियल इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा में थी। पोर्टल पर उपस्थिति लाक से पहले इनसे बोर्ड ड्यूटी का मुक्ति प्रमाणपत्र मांगा गया था। स्कूल के प्रधानाध्यापक मनीष शर्मा ने बीएसए को सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि इन दोनों शिक्षकों द्वारा दिया प्रमाणपत्र देखने में फर्जी लगे। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार द्वारा जो प्रमाणपत्र दिया गया, उसमें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी की संख्या 15 दिन में 15 सत्र दर्शाई गई थी। जबकि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा उपलब्ध कराए प्रमाणपत्र में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी की संख्या छह दिन में सात सत्र अंकित थी। दोनों में कुल नौ दिन का कार्य अंतर
मिला। शिक्षक द्वारा उपलब्ध कराए
प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर भी फर्जी मिले। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने साक्ष्यों सहित रिपोर्ट बीएसए को भेजी। इस प्रकरण में बीएसए ने शिक्षक सिद्धार्थ कुमार को निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स को जांच सौंपी है। बीएसए निलंबन अवधि में सिद्धार्थ लुखराड़ा के कंपोजिट विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उधर, शिक्षक आशीष चौहान पर लगाए आरोपों की अभी जांच चल रही है।











