M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गन्ना क्रय केंद्र पर मधुमक्खियों के हमलें से घायल हुए एक दर्जन किसान

गन्ना क्रय केंद्र पर मधुमक्खियों के हमलें से घायल हुए एक दर्जन किसान

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे भगदड़ मचने के साथ ही कई किसानों को अपने गन्ने से भरे वाहनों को रास्तों में रोकने को मजबूर होना पड़ा। गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर में क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल का कार्य चलने के दौरान थोड़ी दूरी पर खड़े पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता बुधवार दोपहर को अचानक बिफर गया। हजारों मक्खियों का झुंड कुछ ही देर के भीतर क्रय केंद्र पर छा गया, जिसने गन्ने की तौल करा रहे करीब 12 से अधिक किसानों को काटकर जख्मी कर दिया। इस दौरान किसानों समेत क्रय केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों में अफरा तफरी के साथ ही भगदड़ मच गई। इसके बाद भी कई मिनटों तक मधुमक्खी का झुंड क्रय केंद्र समेत आसपास में मंडराता रहा, जिससे तौल का कार्य पूरी तरह ठप होने के साथ ही गन्ना लेकर आ रहे कई किसानों को अपने वाहनों को रास्ते में ही रोकने को मजबूर होना पड़ गया। मधुमक्खियों के हमले में सोनू, पिंटू सुनील, सरजीत, राजेंद्र, विनोद, राकेश के साथ ही एक दर्जन से भी अधिक किसानों समेत कई पशु भी घायल हो गए।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. Hello! I just wanted to ask if you ever have any problems with hackers?
    My last blog (wordpress) was hacked and I ended up losing several weeks of hard
    work due to no backup. Do you have any methods to prevent hackers?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page