M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, तीन घायल, पुलिस बल तैनात

हापुड़ । थाना कपूरपुर क्षेत्र के नारायणपुर बासंका गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बीच मारपीट व पथराव हो गया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव की सूचना के चलते भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नारायणपुर बासंका गांव निवासी निवसी बब्बल व समीर के बच्चों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसके बाद घर आने पर समीर पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर बब्बल के घर के सामने पहुंचे गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जाकर मारपीट हुई। बब्बल पक्ष के लोग व दूसरे पक्ष के लोगों के बीच पथराव हो गया। पथराव में तीन लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

एएसपी विनीत भटनागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page