M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पीकर हत्या के प्रयास का आरोप ,तीन गिरफ्तार

कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पीकर हत्या के प्रयास का आरोप ,तीन गिरफ्तार

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी में कुछ लोगों ने कोल्डड्रिंक में मिलाकर युवक को जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहल्ला निवासी बाबूराम ने बताया कि 17 नवंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे एक लड़का उनके पुत्र निक्की को छोड़ने घर आया था। उन्होंने जब अपने पुत्र से पूछा तो वह बोलने की हालत में नहीं था और उसकी हालत बिगड़ी जा रही थी। इतना ही नहीं उनके
पुत्र के मुंह पर मारपीट के निशान भी थे। अधिक हालत बिगड़ने पर उन्होंने अपने पुत्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

उनके पुत्र निक्की ने बताया कि मोहल्ले के ही जावेद, अरुण निवासी मोहल्ला भीमनगर व आरिफ निवासी मोहल्ला कोटला सादात ने जान से मारने की नियत से कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को आनंद विहार कट के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page