M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेसियों ने मनाई संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

हापुड़। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित होकर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनकी पुण्यतिथि मनाई।


जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए कहा कि अंबेडकर जी विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त की तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। बाबा साहेब 32 डिग्रियों के साथ 9 भाषाओं के सबसे बेहतर जानकार थे। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मात्र 2 साल 3 महीने में 8 साल की पढ़ाई पूरी की थी। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ‘डॉक्टर ऑल साइंस’ नामक एक दुर्लभ डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पहले और एकमात्र व्यक्ति हैं। व्यावसायिक जीवन के आरंभिक भाग में वे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता था।


पिलखुवा नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता जी ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में स्थित महू में हुआ था जिसका नाम आज बदल कर डॉ.अंबेडकर नगर रख दिया गया था। डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। डॉ भीमराव अंबेडकर जाति से दलित थे। उनकी जाति को अछूत जाति माना जाता था। इसलिए उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों में व्यतीत हुआ था। डॉ भीमराव अंबेडकर सन 1948 से मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित थे और वह 1954 तक बहुत बीमार रहे थे। 3 दिसंबर 1956 को डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपनी अंतिम पांडुलिपि ‘बुद्ध और धम्म’ को पूरा किया और 6 दिसंबर 1956 को अपने घर दिल्ली में अपनी अंतिम सांस ली थी।




इस दौरान अशोक शर्मा बंदूक वाले,सभासद एजाज अहमद, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, सभासद इरफ़ान क़ुरैशी, ओबीसी के जिलाध्यक्ष जलज तेवतिया,पिलखुवा नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता, गढ़ नगर अध्यक्ष राकेश मोहन शर्मा,सरदार हरविंदर सिंह, सविता गौतम, कुसुमलता, यशपाल सिंह ढिलोर,उमेश बाल्मिकी,अमरजीत सिंह जंगी, पोहित सिंह, मोहम्मद कादिर, विनोद कुमार कर्दम, विपिन जयकर, मदन भैया, लोकेश वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें.!















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page