M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेसियों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 132 वीं जयंती

हापुड़।* कांग्रेस जनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 132 वीं जयंती अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। *पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा* कि पंडित नेहरू जी आधुनिक भारत के समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतान्त्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के संरक्षण में नेहरू जी भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत का शासन किया। *शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि* पंडित नेहरू जी बच्चो से अधिक प्रेम करते थे,जिस कारण बच्चे उन्हें प्यार से *”चाचा नेहरू”* कहा करते थे। नेहरू जी की जयंती को पूरे देश भर में *”बाल दिवस”* के रूप में भी मनाया जाता हैं। *सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि* पंडित नेहरू जी ने विदेश नीति में, भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित कर निरपेक्ष आन्दोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई थी।
*पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाने वालों में* मोनिका शर्मा,प्रशांत शर्मा,राजकुमार शर्मा,गौरव शर्मा,साजिद,जकारिया मनसबी,सुयश शर्मा,हरप्रीत सिंह,नरेश कुमार भाटी,महेंद्र त्यागी, निखिल वत्स, गौरव गर्ग, वीसी शर्मा,अमित सैनी,रिजवान कुरैशी,तारेश्वर त्यागी,अनूप कुमार कर्दम,सतेंद्र शर्मा,जीत सिंह,त्रिलोक चंद शर्मा, भरतलाल शर्मा,कुसुमलता,विनोद कुमार,रजत शर्मा,विक्की शर्मा,दिनेश सैनी,बबलू सैनी,सविता गौतम,मुकीम खान,फिरोज कुरैशी,सुमित कुमार,राजमोहन सिंह रौतेला,अब्दुल कलाम, एहतेशाम कुरैशी,संजय कश्यप,जगदीश प्रसाद आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page