M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम व कार्यकर्ता सम्मेलन हापुड़ में हुआ संपन्न ,भाजपा के झूठ को जनता के सामनें करें बेनकाब-पूर्व मंत्री सतीश शर्मा

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है प्रशिक्षित

हापुड़।. रविवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर.जी.सुमंगलम फार्म हाऊस में छठें चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम व “कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम व कार्यकर्ता सम्मेलन में सतीश शर्मा (पूर्व मंत्री,यू.पी.सरकार), प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी और प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का कांग्रेस जनों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और सोशल मीडिया की ताकत बताई। वही इकरामुद्दीन सैफी और सरफराज अब्बासी और निखिल वैध ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समस्त कांग्रेस जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।
पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जगह जगह जाकर लोगों को जागरूक करें और बताएं कि भाजपा किस तरह लोगों को झूठ परोसकर लोगों को भ्रमित कर रही हैं! आम जनता के बीच जाकर लोगों को सच का आईना दिखाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी हैं। सतीश शर्मा ने देश में बढ़ती मंहगाई पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। भाजपा सरकार सिर्फ अपने फायदे के लिए देश के संस्थानों का निजीकरण कर रही है।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि मैंने कभी धर्म और जात पात में चुनाव नहीं लड़ा और न ही कभी लड़ूंगा। क्योंकि कांग्रेस कभी धर्म और जात पात पर चुनाव नहीं लड़ती। आज देश में महंगाई चरम सीमा पर हैं। भाजपा राज में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा हैं।
प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने कहा कि कार्यक्रम में दिए गए प्रशिक्षण को कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव गांव,शहर शहर लोगों के बीच जाएगा और इसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को अवश्य मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बदरूदीन कुरैशी,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल,पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, आर.डी.शर्मा,पूर्व नगर अध्यक्ष (पिलखुवा) मदन सिंह चौहान, वाई.के.शर्मा,शगुफ्ता राणा,रघुवीर सिंह एडवोकेट,गुलफाम कुरैशी,गौरव शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र मित्तल, जकरिया मनसबी,हरीश पुरुषोत्तम,नरेश कुमार भाटी,हसन आतिफ,रिजवान कुरैशी, मोनिका शर्मा,जितेंद्र सिंह,गौरव गर्ग,विक्की शर्मा,निसार खान,यशपाल सिंह,दीपक मोघे,राहुल शर्मा,इरशाद सैफी,सुखपाल गौतम,सविता गौतम,कुसुमलता, निखिल वत्स,अरुण चौधरी,देवेंद्र कुमार,यशपाल सिंह ढिलौर, वी.सी.शर्मा,रतनलाल पार्चा, मोहम्मद परवेज,जस्सा सिंह, अमित शर्मा, प्रेम शर्मा,फिरोज कुरैशी,राजेश गौतम,अशोक कुमार मुर्गे वाले,तारेश्वर त्यागी,दरोगा धर्मपाल सिंह,सेंसरपाल सिंह,भरतलाल शर्मा,कपिल डंग,अब्दुल कलाम,राकेश खन्ना,मुनेंद्र सिंह,भारत कुमार,हरीश कुमार,प्रदीप कश्यप आदि पदाधिकारी गण व लुखराड़ा, धनौरा,भमेड़ा, बरोदा सिहानी,अयाद नगर,महमूद नगर, सलाई ,तियाला आदि दर्जनों ग्रामों से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page