M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कम्पनी के मालिक का वाट्स एप पर फर्जी फोटो लगाकर साइबर ठगों ने की 18 लाख रुपए की ठगी

कम्पनी के मालिक का वाट्स एप पर फर्जी फोटो लगाकर साइबर ठगों ने की 18 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक कम्पनी के मालिक का फर्जी फोटो वाट्स एप पर लगाकर उनके कर्मचारी से 18 लाख रुपए की आरटीजीएस करवाकर ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धौलाना के एमजी औघोगिक रोड़ स्थित एम एम एक्स फूडस प्राईवेट लिमिटेड के कर्मचारी अशोक सिंगल ने बताया कि उनके मोबाइल पर कम्पनी के मालिक का फोटो लगा मोबाइल नंबर से फोन आया और एक जुलाई को कम्पनी के आफिस में पहुंचकर मैसेज करने को कहा था, जिसमें दोपहर को मालिक का मैसेज आया कि मुम्बई के इंडसइंड बैंक के एकाउंट में 18 लाख रुपए ट्रान्सफर कर दो।
पीड़ित ने बताया कि मालिक का निर्देश समझकर उन्होंने कम्पनी के गाज़ियाबाद के खाते से उक्त खाते में 18 लाख रुपए आरटीजीएस से कर दिए,जिसके बाद फिर से फिर से 1.19 करोड़ रुपए की आरटीजीएस करने को कहा था, जिस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर एफआईआर दर्ज करवाई।
थाना प्रभारी निरीक्षक नज़ीर खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page