M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कमल हत्याकांड में पुलिस ने सर्राफ पिता पुत्र सहित चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

कमल हत्याकांड में पुलिस ने सर्राफ पिता पुत्र सहित चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

, हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र में सोने की चोरी के शक में एक सर्राफ के नौकर की हत्या के आरोप में पुलिस ने शहर के प्रमुख सर्राफ पिता पुत्र व उनके दो नौकरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हापुड़ के जवाहरगंज निवासी कमल वर्मा सर्राफा की दुकानों पर काम करते थे। मंगलवार सुबह वह सर्राफ हेमचंद गोयल के घर मालिश के लिए पहुंचे। काम निपटाकर घर लौटे, लेकिन सर्राफा ने घर में 40 ग्राम सोना गायब पाया। तलाशी के बाद शक कमल पर गया।

सर्राफ के पुत्र नितिन गोयल ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की अपनी फैक्ट्री के कर्मचारियों गांव टियाला के सचिन और सौरभ – को बुलाया। दोनों स्कूटी पर कमल को बहाने से घर ले आए। वहां हेमचंद, नितिन, सचिन और सौरभ ने चोरी की पूछताछ शुरू की। बर्बर पिटाई से घायल कमल ने जान बचाने को झूठ बोला कि सोना घर पर छिपाया है।
आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। सचिन-सौरभ कमल के घर पहुंचे, फोन पर उसकी पत्नी से बात कराई, लेकिन सोना नहीं मिला। लौटकर फिर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।घबराहट में आरोपी कमल को गढ़ रोड के अस्पताल ले गए, दावा किया कि वह एलएन रोड पर सड़क किनारे मिला। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मोहल्ला राधापुरी निवासी सर्राफ हेमचंद गोयल, नितिन गोयल, गांव टियाला के सचिन और गांव गोहरा आलमगीरपुर के सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. Sprunki Incredibox takes music creation to the next level with its intuitive design and expanded sound library. It’s a fresh twist on a classic concept that resonates with both casual and serious creators. Check it out at Sprunki Incredibox.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page