M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

ऑनलाइन गेम खेलने पर पिता की डांट से घर से भागे हिमालय को आखिर क्यों नहीं ढूंढ पा रही पुलिस – पीड़ित परिवार , एसपी से लगाई बरामद करने की मांग

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक छात्र (14) को ऑनलाइन गेम खेलते हुए देख पिता ने डांट दिया। जिससे नाराज होकर बेटा घर से फरार हो गए। दो सप्ताह से भी अधिक हो जाने पर बेटे का सुराग ना मिलने पर पीड़ित पिता ने एसपी से बरामद करवाने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के नौरंगपुरी पबला रोड निवासी योगेंद्र सिंह प्रोपर्टी डीलर का काम करते हैं, जिनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। छोटा बेटा हिमालय(16) इंटर पास करने के बाद गाजियाबाद में इन इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसे चाइना का ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने की लत लग गई। जिसके कारण वह कई महीनो से लगातार हर समय फ्री फायर गेम खेलता रहता था। जिसके कारण परिजन उसे कई बार डांटते भी थे।

पीड़ित पिता योगेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को बेटे को आनलाइन गेम खेलते देख
डांट दिया था, जिससे नाराज होकर घर से अचानक लापता हो गया। छात्र के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। किशोर का फोन भी लगातार बंद आ रहा है। जिससे परिजनों की चिंता ओर बढ़ गई। पुलिस ने इस मामले में पिलखुवा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते 16 दिन बाद भी छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

पीड़ित पिता योगेंद्र सिंह का कहना है कि फ्री फायर गेम हमारा बेटा हर समय खेलता रहता था। जिसके कारण मैंने उसे डांट दिया और पढ़ाई करने की बात कही लेकिन बेटा अचानक से गेम की लत के कारण लापता हो गया। पीड़ित पिता ने सरकार से ऑनलाइन गेम बंद करने की गुहार लगाई है और इन सभी गेमों पर बैन लगाने की भी बात कही है।



इस मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस की दो टीम लापता छात्र की तलाश कर रही है। जल्द ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
पीड़ित ने एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह से मुलाकात कर बेटे को बरामद करवाने की गुहार लगाई।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page