HapurNewsUttar Pradesh
एसएसवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने आई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ स्थितएसएसवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने आई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनकी पुत्री परीक्षा देने कॉलेज के लिए घर से निकली थी। परीक्षा खत्म होने के काफी देर तक उनकी पुत्री घर नहीं पहुंची।जिसकी काफी तलाश के बावजूद भी वह नहीं मिल सकी है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











