M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

एयरफोर्स भर्ती की मेडिकल परीक्षा पास कराने के नाम पर 1.90 लाख रुपए की ठगी

हापुड़।

थाना सिंभावली के गांव खुडलिया निवासी युवक से बिहार में हुई एयरफोर्स भर्ती की मेडिकल परीक्षा पास कराने के नाम पर युवक ने एक लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित के चाचा ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिम्भावली क्षेत्र के गांव निवासी हरीशचंद्र शर्मा ने बताया कि वह अपने भतीजे सक्षम शर्मा को लेकर वर्ष 2024 में बिहार के पटना में एयरफोर्स अग्निवीर (नॉन टेक्निकल) भर्ती की परीक्षा दिलाने गया था।
फिजिकल के दौरान उनकी मुलाकात विशाल त्रिपाठी नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को आंबेडकर नगर का बताते हुए दावा किया कि उसके अग्निवीर परीक्षा के लिए चिकित्सीय परीक्षण करने वाले चिकित्सकों से अच्छे संबंध हैं। वह मेडिकल में उनके भतीजे को आसानी से
उत्तीर्ण करा सकता है। आरोपी ने पहले कुछ रकम देने पर काम पक्का होने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर उन्होंने समय-समय पर आरोपी और उसके बताए अन्य खातों में अलग-अलग तारीख में रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने कई बार में आरोपी के खातों में एक लाख 90 हजार रुपये की रकम भेज दी।

पीड़ित ने बताया कि मेडिकल में जब नाम नहीं आया, तो आरोपी से संपर्क किया गया। कुछ समय बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page