M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एचपीडीए का चला चाबुक, कान्हा श्याम विवाह मंडप,गोदाम,होटल किया सील, मचा हडक़ंप


हापुड़।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पिलखुवा
विकास क्षेत्र अवैध रूप से निर्मित कराये जा रहे विवाह
मंडल,गोदाम,दुकान,फैक्ट्री,भवन आदि को सील करने किया। प्राधिकरण की इस
कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं में हडक़ंप मच गया है।
          हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव,सक्षम अधिकारी प्रदीप
कुमार सिंह ने बताया कि पिलखुवा विकस क्षेत्र में सचिन द्वारा 15000 वर्ग
मीटर में पिलखुवा में कान्हा श्याम मंडप,आदिल ने ग्राम लाखन गेट पर 800
वर्ग मीटर में दुकान व गोदाम,युनूस द्वारा ग्राम लाखन गेट पर 450 वर्ग
मीटर में फैक्ट्री,गोदाम,प्रभा सोनी द्वारा नेशनल हाइवे 9 पर 800 वर्ग
मीटर में भवन,सचिन गिरि द्वारा ग्राम लाखन गेट पर 700 वर्ग मीटर में
फैक्ट्री व मनोज गोस्वामी द्वारा गांव रघुनाथ मार्ग पर 100 वर्ग मीटर में
अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे होटल को सील कर दिया।
   उन्होंने अवैध निर्माणकर्ताओं व कालोनाइजरों से दो टूक कहा कि अवैध
निर्माण व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को
तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर,ही निर्माण करे,अन्यथा
कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अवैध प्लाटिंग,कालोनी व
निर्माणों को चिन्हित करने में जुटे है। जिसके बाद उन पर सीलिंग व
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।
        इस अवसर पर अवर अभियंता देशपाल सिंह,वीरेश राणा व प्राधिकरण का
सचल दस्ता मौजूद रहा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page