M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आबकारी निरीक्षक पर दर्ज हुई एफआईआर

आबकारी निरीक्षक पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार स्थित एक निजी अस्पताल के पास अधिवक्ता की कार टकराने के मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आबकारी निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

अधिवक्ता कौशल शिशौदिया ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 23 अगस्त की दोपहर वह कार में सवार होकर अपने बहनोई अर्जुन राघव के साथ शिवगढ़ी से आनंद विहार होते हुए घर लौट रहे थे। आनंद विहार स्थित एक अस्पताल के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही दूसरी कार के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

आरोप है कि दूसरी कार का चालक नीचे उतरकर उनकी कार के पास पहुंचा और खुद को आबकारी निरीक्षक हिमांशु कर्दम बताया । आरोपी ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की। इसके बाद वे अपने बहनोई के साथ कोतवाली पहुंचे और शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की।



सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर आबकारी निरीक्षक हिमांशु कर्दम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आबकारी निरीक्षक हिमांशु कर्दम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page