M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

असम निवासी दीपचंद अग्रवाल को बाइकसवार बदमाशों ने मारी गोली,घायल

असम निवासी दीपचंद अग्रवाल को बाइकसवार बदमाशों ने मारी गोली,घायल

हापुड़।थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर देर रात को बाइक सवार बदमाश ने असम निवासी दीप चंद अग्रवाल को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने मौकें पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार असम डिब्रूगढ़ निवासी दीप चंद अग्रवाल किसी काम से देहरादून आए थे। तीन दिन पूर्व हापुड़ के गढ़ में अपने एक साथी के साथ रुके हुए थे। बुधवार की रात को दीप चंद और उनके साथी ने दिल्ली के लिए एक गाड़ी बुक की थी। गाड़ी में सवार होकर दिल्ली रेलवे
स्टेशन के लिए निकले थे। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर पहुंचने पर दीप चंद लघु शंका करने के लिए गाड़ी से उतरे थे। बाइक सवार एक बद‌माश आया और दीप चंद को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। बचाव करने के चक्कर में दीप चंद के हाथ में गोली लग गई। जिससे दीप चंद घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page