M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अभिषेक गोयल , अरविंद शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने की कांग्रेस अध्यक्ष खरगे व सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात,बुके देकर किया सम्मानित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने की मुलाकात, राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलों का बुके देकर अभिषेक गोयल ने किया सम्मानित.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी अभिषेक गोयल ने की मुलाकात.

हापुड़।  बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल लखनऊ पहुंचे। जहां कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने के लिए ताज होटल पहुंचे हुए थे। इसी दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और फूलों का बुके देकर सम्मानित किया। दोनों अध्यक्षों को प्रेस वार्ता के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करने जा रहा है। जिसका परिणाम देश और प्रदेश की जनता को 4 जून को पता लग जाएगा। उन्होंने कहा हैं कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जो मोदी मैजिक देश में देखने को मिला था वह 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में तो बिल्कुल नहीं है। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा आदि कांग्रेस जन भी मौजूद रहे.!





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page