M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अभद्रता के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स पर किया प्रदर्शन

अभद्रता के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स पर किया प्रदर्शन

हापुड़ । थाना हाफिजपुर क्षेत्र के कुराना टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार को नहीं निकलने दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने टोल पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टोल प्रबंधन पर रुपयों का घोटाला करने के भी गंभीर आरोप लगाए।

वहीं, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बुलंदशहर जा रहे थे। कुराना टोल प्लाजा पर पहुंचने पर टोल कर्मियों ने उनकी कारों को निकलने नहीं दिया था।इस पर उनके कार्यकर्ताओं व टोल कर्मियों में जमकर नोकझोंक भी हुई थी।

उन्होंने बताया कि टोल प्रबंधन
फास्टेग न होने पर वाहनों से दोगुना रुपये वसूल कर रहे हैं। प्रर्दशन करने वालों में बुलंदशहर जिलाध्यक्ष सुनील लोधी, बंटी लोधी, अय्यूब, दिनेश सोलंकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, पिलखुवा में छिजारसी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (अवध) राजू गुप्ता संगठन के कार्यकर्ताओं ने टैक्स से छूट दिलाने की मांग की है।



संगठन के प्रदेश सचिव अब्दुल कय्यूम और जिला प्रभारी नसीम आकिल ने बताया कि संगठन के
कार्यकर्ता जनपद में किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और आंदोलन में भाग लेते हैं। संगठन ने मांग की है कि



कार्यकर्ताओं को टोल टैक्स से छूट दी जाए और टोल कर्मचारियों को सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश दिए जाएं।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page